Best Hindi Shayari : Hello Dear Users Welcome to our blog. I am sahil parmar. I am providing you 30+ best hindi shayari for boys and girls . So let us see the best shayari.


30+ Best Hindi Shayari For Boys And Girls



काश की शायरी में वो बात आ जाए....

जो सुने... वो कहे ... माशाअल्लाह....


बड़ी कम्बखत है मेरी आँखें 'मैकू'....

न चाहते हुए भी तुझे देखती हैं ज़रूर


नज़र उठा के चलना की आदत है उन्हें......

और आंखों में आँखें डाल के दिल्लगी की हमें


पसंद है उसे.... सड़कों की सैर....

खुदा करे... किसी मोड़ पर हम उनसे मिल जाए... और सफ़र चल पड़े


रात का मौसम कभी कभी जानलेवा हो जाता है 'मैकू'

कभी उनकी यादें तो कभी शराब, नशा तो दोनों देती हैं


शराब अच्छी हो या बुरी....

लोगों को अच्छा बना देती है कुछ वक्त के लिए


लगते तो हम भी बहुत खुश ही हैं....

औरों को क्या पता....अंदर से क्या हैं


अधूरे हैं हम भी अधूरे हो तुम भी.....

चले आओ... मिलके जिंदगी को पूरा करेंगे


लोग न जानें क्यों यहाँ हिंदू-मुसलमान करते हैं....

मैंनें तो हर रोज़ टिफ़िन सबकी खाई है...


मुकम्मल हो इश्क़ मेरा, उसनें दुआ की आज.....

उसे क्या मालूम वो दुआ में खुद को मेरे लिए माँग रहा था


बड़ी देर कर दी ख़ुदा नें मुझे संवारने में....

अबतक कई बार मैं अंदर से टूट चुका हूँ


अधूरा है तभी तो मुक़म्मल इश्क़ है 'मैकू'....

पूरी इस क़ायनात में सिर्फ जिदें होती हैं


मुकाम क्या होगा मेरे इश्क़ का ये तो वक़्त बतायेगा....

अभी वो मेरी हो जाए... बस आरजू इतनी सी है


वो मौसम खराब था......  ये पता था हमें....

वो आदमी ख़राब निकलेगा....... इसकी उम्मीद न थी हमको


मोहब्बत कोई ऐसा काम थोड़ी है कि हर कोई कर ही लेगा....

कुछ अलग सी बात, कुछ अलग जज्बात हैं इसमें


तुम हमें बुला रही आज मिलनें को....

कहीं ऐसा तो नहीं आज सोमवार सत्रहवाँ है


लेकर शब्दों में अपनें कुछ ख़ास...... वो चुप रहा....

बोल देता सब कुछ तो ठीक था.... दबाए मन में... वो ये सब... रो पड़ा.... जिंदगी से लड़ते लड़ते


तमाम उम्र गुज़ार दी लोगों ने इश्क़ करते करते....

आज के लोग ... बड़ी जल्दी कह देते हैं.... ये इश्क़ जैसा कुछ नहीं होता


मन ही नहीं होता उनसे बात करनें का....

जिनसे कहा करते थे.... तुम्हें तो सब पता है ना


ज़ुल्फ़ें ज़रा सवार लो... आंखों को ढक रहे हैं ये.....

उन्हीं आँखों में खोए हैं हम..... कहीं डूब न जाएं


साथ रहना और साथ होना...

यकीन मानिए अंतर बहुत गहरा होता है दोनों में


होना था तुम्हारा बस यही उम्मीद थी.....

तुमनें ठुकराया और हम..... हमारे हो गए


बिताना कुछ लम्हा था उनके साथ.... खूबसूरत सा...

वक़्त.......... बीत गया....


उनके शहर का पानी खराब था हमें क्या मालूम.....

पीते ही हमें इश्क़ बेहिसाब हो गया साहब, उनसे भी और शहर से भी


किराएदार हैं हम उनके पलकों के.....

किसी न किसी दिन जातें वक़्त.......वो किराए में... जान मांग ले जाएंगे।


जब बात ये हो की जिंदगी में क्या करना है....

रातों की नींद उड़ जाती है सोचते सोचते


काश के तुझे..... पा गए होते.....

इस कम्बख़त शराब से तो छुटकारा मिलता...


थक गए हैं हम.... पी ..... पी के 'मैकू'....

जिससे खुद को भुलाया जा सके... हमेशा हमेशा के लिए..... ऐसा कोई उपाय बता दे हमें


अब वो बात नहीं रही...तुझमें ऐ जाम.. पहले नशा होता था... थोड़ी सी पी लेनें पर..... 

अब पूरा महखाना पी जानें के बाद भी उसकी याद नहीं जाती


क्या कहें...... कि वो बेवफा हो गया....

अब तो अक्सर कह दिया करते हैं..... कि वो मर गए 'मैकू'


चल छोड़ ये इश्क़ मोहब्बत की बातें.....

ये बता आजकल कोई नया आशिक़ महखानें में हर रात रोया करता है क्या...